{"_id":"5817497a4f1c1bac31435a19","slug":"congress-remember-ex-prime-minister-indira-gandhi-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन नाहन में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने की। इस दौरान वहां उपस्थित कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनकी यादों को आपस में साझा किया।
मंडलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एक साहसी नेता थीं। हमें उनके दिखाए रास्तों पर चलना होगा। जो सपने उन्होंने भारत देश के लिए संजोए हैं, कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी।
विज्ञापन
बैठक में प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के प्रति किए गए कार्यों को भी याद किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर बलबीर सिंह, नसीम मोहम्मद दीदान, सोमचंद, सुंदर सिंह, अनिल शर्मा, भीम सिंह, महिपत सोलंकी, फकीर अहमद, इकबाल मोहम्मद, ईशाक मोहम्मद, संजीव सहित अन्य कांग्रेस मंडल कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन