{"_id":"58c2e7084f1c1be027dc40be","slug":"child-missing-in-rajban","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबन से 10 वर्ष का बच्चा लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजबन से 10 वर्ष का बच्चा लापता
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा साहिब (सिरमौर)।
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजबन पुलिस चौकी क्षेत्र से एक दस साल का बच्चा लापता हो गया है। वीरवार को बच्चा खेल मैदान में खेलने निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने राजबन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। राजबन निवासी सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि उनका बेटा सचिन तिवारी (10) वीरवार शाम को घर से कुछ दूरी पर रामलीला मैदान में खेलने निकला था।
शाम तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है। राजबन चौकी प्रभारी सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि परिजनों, राजबन स्थित निजी स्कूल के स्टाफ और उसके दोस्तों से पूछताछ की गई है। पता चला है कि विगत माह भी सचिन गायब हो गया था। इसके बाद उत्तराखंड के सेलाकुईं क्षेत्र से वापस लाया गया था। अब, अचानक फिर से बच्चा गायब हो गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। राजबन से लापता हुए बच्चे की तलाश की जा रही है।