फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cash looted in poanta

पांवटा में दिनदहाड़े कार से नकदी चोरी

Thu, 19 Nov 2015 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 19 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
cash looted in poanta

पांवटा में अज्ञात चोर ने कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। वीरवार को दिनदहाड़े पांवटा में एक बैंक शाखा के बाहर यह वारदात हुई है। वाहन सड़क के किनारे खड़ा था। लैबर ठेकेदार एटीएम के भीतर गया था। केवल 10 मिनट के भीतर ही कार से नकदी का बैग गायब मिला। लैबर ठेकेदार ने इसकी पुलिस थाने में शिकायत कर दी है। पांवटा पुलिस तफ्तीश को मौके पर पहुंची। टीम ने साथ लगती बैंक शाखा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार पांवटा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 निवासी करन ठाकुर लैबर कांट्रेक्टर का कार्य करते है। वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वाई प्वांइट व पांवटा के बीच स्थित एक बैंक शाखा में पहुंचे। अपनी कार को बैंक से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। बैंक शाखा के भीतर पहुंचे। फिर कुछ राशि ट्रांसफर करने को एटीएम में चले गए। करीब 10 मिनट के भीतर ठेकेदार अपनी कार के पास पहुंचे। कार का शीशा टूटा हुआ मिला। ठेकेदार ने कार के भीतर से बैग गायब पाया, जिसमें करीब 70 हजार की नकदी व जरूरी दस्तावेज रखे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


उधर, एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। बैंक के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर नकदी चोरी की शिकायत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed