फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   case of excanging girl child in ponta solved by dna report

डीएनए रिपोर्ट मिली, पांवटा में बच्चा बदलने के आरोप बेबुनियाद

Sat, 04 Mar 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Sat, 04 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
case of excanging girl child in ponta solved by dna report
police - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा में बच्चा बदलने के आरोप बेबुनियाद निकले। दो बार इस मामले में डीएनए रिपोर्ट के लिए सैंपल लैब को भेजे गए थे। अब, लैब से जांच की रिपोर्ट मिल गई है। आरोप लगाने वाले दंपति के साथ नवजात बच्ची के डीएनए मिल गए हैं। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। 

एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। एसपी ने कहा कि डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से पूरी तरह खुलासा हो गया है। आरोप लगाने वाले चौपाल के विगरोली निवासी जगदीश चंद को लैब रिपोर्ट की जानकारी दे दी गई है। एसपी ने कहा कि इस मामले की गहनता से पुलिस ने जांच की। डीएनए विशेषज्ञ डॉ. विवेक सहजपाल का सहयोग अहम रहा। इस मामले में किसी तरह का संशय नहीं रहा। अब रिपोर्ट आने पर शिकायतकर्ता को भी साफ शब्दों में कह दिया है कि लड़का या लड़की किसी को कम नहीं आंकना चाहिए। शिकायतकर्ता के पास 4 बच्चियां हैं। इनको बोझ न समझें। इनकी बेहतर परवरिश करें। इस दौरान डीएसपी प्रमोद चौहान व थाना प्रभारी अशोक चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन

.....
लगाए गए आरोप निकले बेबुनियाद ...
चौपाल के ग्राम विगरोली निवासी जगदीश चंद पुत्र नैन सिंह ने 15 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें 13 फरवरी की रात करीब को 12 बजे उनकी बीबी की डिलीवरी हुई। आरोप था कि 5 घंटे बाद अस्पताल प्रशासन ने नवजात बच्ची की जानकारी दी। अस्पताल की डिस्चार्ज स्लीप में कटिंग भी की गई थी। कटिंग कर मेल की जगह फीमेल लिखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर 15 फरवरी को एसपी को शिकायत भेजी गई। आईओ नौखराम की टीम ने जांच शुरू की। दो बार सैंपल जुन्गा एसएफएल लैब जांच को भेजे। अब, रिपोर्ट मिलने पर अस्पताल प्रबंधन पर लगे आरोप बेबुनियाद साबित हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed