{"_id":"5714e0fa4f1c1b4b6e8b458b","slug":"boy-make-sucide-in-rajgargh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ के युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजगढ़ के युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Mon, 18 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ के युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत पझौता तहसील के गांव ठंडीधार निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। ठंडीधार निवासी सुनील (24) ने रविवार को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबियत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर किया गया। वहां उसकी सोमवार को मौत हो गई।
थाना प्रभारी मोहर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन