{"_id":"584c09a94f1c1be67244b8ad","slug":"action-on-selling-material-without-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से ईंटें बेचने पर 25 हजार जुर्माना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से ईंटें बेचने पर 25 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा साहिब
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग पांवटा निरीक्षक की टीम ने अवैध रूप से ईंट की बिक्री करने पर कार्रवाई की है। कुछ ट्रैक्टर बाहरी राज्यों से अधूरे दस्तावेजों के साथ प्रवेश कर पांवटा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर ईंट की बिक्री कर रहे थे। विभागीय टीम ने ऐसे ट्रैक्टर संचालकों पर कार्रवाई कर 25 हजार जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कुछ ईंट भट्ठा भट्टा संचालकों और विक्रेताओं से शिकायत मिली थी। इसमें कहा गया था कि हरियाणा समेत बाहरी राज्यों से कुछ लोग ईंट से ट्रैक्टर भर कर ला रहे हैं। इसके बाद आबकारी एवं कराधान विभाग पांवटा निरीक्षक दीपक सत्ती की टीम ने ऐसे ट्रैक्टरों पर नजर रखना शुरू कर दिया। शनिवार को राजबन, बद्रीपुर, भूपपुर तथा पुरुवाला में ऐसे चार ट्रैक्टर पकड़े गए। मौके पर ही इनके दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान पता चला कि केवल दो हजार ईंटों के कागज बनवा कर 5 हजार तक ईंटें वाहनों में भर कर लाते हैं।
विज्ञापन
अवैध रूप से विभिन्न स्थलों पर कम दामों में इन्हें बेच देते हैं। इससे स्थानीय क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालकों और विक्रेताओं को इससे नुकसान हो रहा है। विभागीय टीम ने दस्तावेजों को खंगाला तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद बाहरी राज्यों से पहुंचे ईंट से भरे ऐसे ट्रैक्टरों को जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग पांवटा निरीक्षक दीपक सत्ती ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को निरीक्षण के दौरान ऐसे 4 ट्रैक्टर पकड़े गए। इसके बिल समेत दस्तावेज खंगाले गए। हिमाचल प्रदेश मूल्यवर्धित अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई कर 25 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। बाहरी राज्यों से पहुंचे इन ट्रैक्टर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है। भविष्य में इस तरह प्रवेश किया तो और भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।