{"_id":"5849a46d4f1c1b2434449771","slug":"action-on-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के हत्थे चढ़ा खैर तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग के हत्थे चढ़ा खैर तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला/नाहन
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
धारटीधार के आरक्षित वन क्षेत्र में खैर तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। वन विभाग की टीम ने पलहोड़ी के रहने वाले गुलफान को मौके पर ही दबोचने में सफलता हासिल की है। जबकि, 6 तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
विभाग ने चंपत तस्करों के नाम और पतों की जानकारी जुटा ली है। वनरक्षक सुखचैन सिंह आधी रात को मौके पर पहुंचे, क्योंकि उन्हें अवैध कटान की भनक लग चुकी थी। पहुंचने से पहले ही खैर के दो पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल चुकी थी। 20 मोछे तैयार कर लिए गए थे, जिन्हें ट्रक में लाद कर ले जाने की तैयारी थी। मौके पर एक बोलेरो भी खड़ी पाई गई। डीएफओ निशांत मंढोत्रा के मुताबिक रेणुका मंडल के अलावा जमटा की तालों बीट में भी खैर के पेड़ों के कटान की खबरें आ रही थीं। तब से ही विभाग पूरी मुस्तैदी से तस्करों पर नजर रखे हुए था। उधर, जमटा के रेंजर एनडी शर्मा ने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन