{"_id":"577fe1564f1c1be42f7fb0a2","slug":"accused-of-constable-exam-coping-case-under-judicial-coustdy-for-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कथित हाईटेक नकल के मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते दिन पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की थी। जबकि 6 गिरफ्तारियां पहले की जा चुकी हैं। इससे पहले आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। शुक्रवार को सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। हाईटेक नकल मामले में पुलिस अभी भी छानबीन में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अभी भी दो-तीन गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस मामले में लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, सदर पुलिस थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने बताया कि अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है। अभी तक मामले से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक किट, ब्लूटुथ व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
-----