फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accountent found accused in 13 lakhs fault

अकाउंटेंट ने किया 13 लाख रुपये का गबन

Wed, 22 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो कालाअंब
अमर उजाला ब्यूराो कालाअंब Updated Wed, 22 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
accountent found accused in 13 lakhs fault
police - फोटो : amar ujala

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब के एक बड़े शैक्षणिक संस्थान में एक अकाउंटेंट ने रिकार्ड में छेड़छाड़ कर 13 लाख रुपये की राशि का गबन कर दिया। पिछले तीन साल से ऐसा चल रहा था लेकिन जब संस्थान ने अकाउंट संबंधी सारा रिकार्ड खंगाला तो अकाउंटेंट की धोखाधड़ी सामने आ गई। अकाउंटेंट अपना वेतन निकालने के साथ-साथ अपनी पत्नी का वेतन भी लेता रहा। जबकि आरोपी की पत्नी संस्थान में कर्मचारी ही नहीं थी। इस मामले में संस्थान ने अकाउंटेंट के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में केस दर्ज करवाया है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर निवासी संदीप कुमार पिछले कई साल से हिमालयन संस्थान में बतौर अकाउंटेंट के पद पर तैनात था। अकाउंटेंट संस्थान के अकाउंट रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर वर्ष 2014 से ही अपनी पत्नी के नाम भी वेतन लेता रहा। पुलिस को दी शिकायत में संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने आरोप लगाया है कि संदीप अकाउंट रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने के बाद अपनी पत्नी के नाम से भी वेतन लेता रहा। पिछले तीन साल से वह पत्नी और अपना वेतन लेता रहा। इससे संस्थान को 13 लाख रुपये की चपत लगी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अकाउंटेंट रिकार्ड में छेड़छाड़ कर अपना वेतन डबल ले रहा था, जो कि कैश व अलग अकाउंट में लिया गया। करीब एक माह पहले जब संस्थान के रिकार्ड का ऑडिट किया गया तो यह बात सामने आई कि संस्थान को 13 लाख रुपये की चपत लगी है। इसके बाद संस्थान प्रबंधन ने अकाउंटेंट से भी पूछताछ की। इसके बाद संस्थान ने अकाउंटेंट के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि करीब एक माह पहले ही उन्हें इस घोटाले का पता चला। पता चलने के बाद उन्होंने सारा रिकॉर्ड खंगाला और सबूत जुटाए। आगे की कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को सौंप दिया है।

उधर, इस मामले में थाना कालाअंब के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि संदीप के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed