फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   about hunderd goats died due to unknown diseases

अज्ञात बीमारी की चपेट में सैकड़ों बकरियां

Fri, 11 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)। Updated Fri, 11 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नौहराधार (सिरमौर)।नौहराधार क्षेत्र में दर्जनों मवेशी अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गए हैं। आलम यह है कि करीब 700 के करीब बकरियां बीमारी के कारण जंगल में बेसुध पड़ी हैं। जबकि, इन बकरियों के करीब 4-5 दर्जन छोटे बच्चे मौत का शिकार हो चुके हैं। मामले में हैरत की बात यह है कि इन बीमार बकरियों का इलाज करने के लिए भी डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

 जानकारी के अनुसार किन्नौर क्षेत्र का घुमंतू पशुपालक पवन नेगी इन दिनों क्षेत्र में पड़ रही भयंकर ठंड से बचने के लिए अपने पशुओं के साथ नौहराधार क्षेत्र में आया हुआ है। चार दिन पहले अखरोट के फार्म हाउस के पीछे के जंगल में इसकी करीब सैकड़ों बकरियां अचानक अज्ञात रोग से बीमार पड़ गईं। बीमार बकरियों के मुंह सूज चुके हैं और उनके मुंह से निरंतर झाग निकल रही है। बकरियां चलने-फिरने लायक भी नहीं बची हैं। दुखद बात यह है कि इन बकरियों के करीब चार दर्जन बच्चे मौत का शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी गुस्सा है कि इन बकरियों का इलाज करने के लिए कोई समुचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी तपेंद्र ने बताया कि इन बकरियों का इलाज शीघ्र किया जाना चाहिए क्योंकि यदि यह रोग ज्यादा भयंकर हुआ तो अन्य मवेशी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पशुपालक पवन नेगी ने बताया कि वह अपनी बकरियों को यहां चराने के लिए किन्नौर क्षेत्र से आया था लेकिन चार दिन पहले इसकी सारी बकरियां बीमार हो र्गइं। जबकि बकरियों के बच्चों ने दम तोड़ दिया है। पवन नेगी ने बताया कि वह नौहराधार स्थित पशु चिकित्सालय में कई बार डॉक्टर को लेने के लिए गया लेकिन उसे न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही कोई कर्मचारी।

उधर, इस संबंध में नौहराधार पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट सुरेश कुमार ने बताया कि पशुओं के फेफड़ों में संक्रमण है। इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। पशुओं को दवाइयां भी दी जा रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed