{"_id":"56fd21064f1c1bc41ff00112","slug":"96-wine-botal-found-in-cheking-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 बोतलें अवैध शराब समेत एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
96 बोतलें अवैध शराब समेत एक आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा पुलिस टीम ने बुधवार देर रात को एनएच पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहन की जांच की गई। बेगनार गाड़ी से 96 बोतलें अवैध शराब समेत आरोपी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर जीत सिंह की टीम ने बुधवार रात को नाका लगाया था।
विश्वकर्मा चौक पर रात करीब पौने 12 बजे वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान बैरियर की तरफ से आ रही एक बेगनार गाड़ी यूके07एवी-8382 को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन में तवनीत सिंह निवासी एसएएस कॉलोनी पांवटा तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरभजन सिंह निवासी भीमावाला विकासनगर बताया। पुलिस चेकिंग के दौरान चालक से गाड़ी की पिछली सीट व डिक्की खुलवाई गई। तलाशी में पुलिस टीम ने देसी शराब की कुल 96 बोतलें बरामद कर ली।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। आरोपियों के खिलाफ हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।