फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नहर के किनारे क्रैश बैरियर होते तो बच जातीं जिंदगियां

नहर के किनारे क्रैश बैरियर होते तो बच जातीं जिंदगियां

Fri, 15 Mar 2019 08:58 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 15 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
नहर के किनारे क्रैश बैरियर होते तो बच जातीं जिंदगियां
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा से लगती शक्ति नहर के किनारे क्रैश बैरियर होते तो इतना बढ़ा हादसा होने से बच जाता। नहर के इस संवेदनशील क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। चार साल पहले एक कार नहर में गिरी थी। इसमें पांवटा की एक महिला समेत 2 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र हादसों के लिए बेहद संवेदनशील है।
विज्ञापन

वीरवार रात को हुई हादसे में दंपती समेत आपस में सभी रिश्तेदार कार में सवार होकर उत्तराखंड लौट रहे थे।
हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर कुल्हाल शक्ति नहर लगती है। उतराखंड के देहरादून की तरफ मुड़ने वाले एनएच पर तो नहर किनारे क्रैश बैरियर लगे है। लेकिन, तिराहे से आसन बैराज की तरफ जाने वाले करीब एक किलोमीटर मार्ग पर क्रैश बैरियर नहीं हैं। इससे तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा समाते हैं। करीब 4 वर्ष पहले पांवटा के दो लोग कार में सवार होकर विकासनगर से पांवटा की तरफ आ रहे थे। कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन, यह मार्ग शक्ति नगर (यूजेबीएन) के पास है। लोगों का कहना है कि क्रैश बैरियर नहर किनारे लगे होते तो लोगों की जिंदगी बच सकती थी। गौरतलब है कि उत्तराखंड की शक्ति नहर में वीरवार रात करीब 2 बजे हादसा हुआ है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र की महिला दर्शनी देवी (65) का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। महिला के पति मति दास (72), परिजन व रिश्तेदार अस्पताल से उपचार के बाद वापस उत्तराखंड लौट रहे थे। उत्तराखंड की कुल्हाल शक्ति नहर के पास एक ट्रक को पास देते समय कार अनियंत्रित होकर नहर में जा समाई। इस हादसे में संजय व गणेश चंद्र निवासी पौड़ी गढ़वाल किसी तरह से बच गए। गणेश ने कहा कि सभी रिश्तेदार हैं। गणेश ने बताया कि हादसे में उनके मौसा मती दास (72) व मौसी दर्शनी देवी (65), एक साले की मौत हुई है। जबकि एक लापता है। विमलेश (23) का शव निकाल लिया गया है। जबकि, गुड्डू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड के कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि नगर में गिरी कार में सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। हादसे में 2 लोग सुरक्षित निकाल लिए गए है। एक महिला समेत 3 के शव बरामद हुए है। जबकि, नहर में डूबे एक व्यक्ति गुड्डू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed