{"_id":"5ba121a9867a557f587891da","slug":"81537286569-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहराधार में सरकारी बसों के चालकों से मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौहराधार में सरकारी बसों के चालकों से मारपीट, केस दर्ज
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। नाहन-कुफ्टू बस रूट पर एचआरटीसी के एक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यही नहीं हाथापाई के दौरान आरोपी ने सोलन-नाहन सरकारी बस चालक से भी मारपीट कर डाली। इस मारपीट में एक चालक की वर्दी तक फट गई। नौहराधार में बस स्टैंड पर रुकी सरकारी बस के चालकों के साथ हुई मारपीट में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी बस चालक पर मारपीट के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी चालक विजेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह अपनी बस में सवारियां लेकर कुफ्टू से नाहन जा रहा था तो नौहराधार बाजार में सवारियां उतारते समय पिकअप चालक पहुंचा। आरोप है कि पिकअप चालक ने उसे बस से बाहर खींचा और मारपीट की। इस दौरान सोलन से नाहन आ रही सरकारी बस के चालक और परिचालक ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने दो तीन लोगों को साथ लेकर उन पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में दूसरे बस चालक राजेंद्र को भी चोटें आई हैं। इस कारण सवारियां भी आगे नहीं जा पाईं और आरोपी ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई है।
वहीं, दूसरे पक्ष के रमन ने भी बस चालकों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में रमन ने बताया कि वह बस से साइड मांग रहा था। नौहराधार पहुंचने पर जब वह बस चालक से पास न देने को लेकर बात कर रहा था तो दूसरी बस के ड्राइवर ने पीछे से आकर उससे मारपीट की। इससे उसे सिर पर चोट आई है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ने की है। उन्होंने बताया कि मारपीट मामले की पुलिस जांच कर रही है।