{"_id":"5ad4b5554f1c1b9d098b4d62","slug":"81523889493-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन और पांवटा में 30 स्कूल बसों के काटे चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन और पांवटा में 30 स्कूल बसों के काटे चालान
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। नाहन और पांवटा साहिब में सोमवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 30 स्कूल बसों के चालान काटे गए। नाहन में ट्रैफिक पुलिस और पांवटा में आरटीओ ने कार्रवाई की।
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर आईटीआई के समीप सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने निजी स्कूल बसों के पांच चालान भी काटे। स्कूल बसों के साथ-साथ दो पहिया वाहन चालकों को भी जांच के लिए रोका गया। नूरपुर बस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से विशेष अभियान शुरू किया है। पहले दिन पुलिस ने स्कूल बसों में ओवरलोडिंग के साथ-साथ सीट क्षमता, स्पीड लिमिट, लाइसेंस, इमरजेंसी दरवाजे, वर्दी, सीट बेल्ट, प्रदूषण व अन्य दस्तावेजों की जांच की।
हालांकि इस दौरान बस में ओवरलोडिंग का कोई मामले सामने नहीं आया लेकिन प्रदूषण व चालकों और परिचालकों के वर्दी न पहनने पर पांच चालान काटे। शिविर के दौरान पुलिस ने चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश ठाकुर ने बताया कि सोमवार को पांच निजी स्कूल बसों के चालान काटे गए हैं। पुलिस का यह विशेष अभियान जारी रहेगा। शिविर में वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। स्कूल बसों के साथ-साथ निजी कॉलेजों की बसें व अन्य वाहनों को भी जांच के लिए रोका गया। इस दौरान बसों के भीतर की व्यवस्थाएं भी जांची र्गइं।
उन्होंने बताया कि बस चालकों को यातायात नियमों का पालन कढ़ाई से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भी यदि कोई नियमों को ताक पर रखेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। शहर के अन्य स्थानों पर भी विशेष शिविर लगाकर वाहनों को जांचा जाएगा।
उधर पांवटा साहिब में आरटीओ सुनील शर्मा की टीम ने सोमवार को पांवटा साहिब में में भी 28 स्कूल बसों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने बसों में ओवरलोडिंग करने, तेज गति से वाहन चलाने और चालक-परिचालकों के वर्दी न पहनने पर 25 बसों के चालान काटे। उन्होंने कहाकि ट्रैफिक नियमों को दरकिनार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।