फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जोहड़ों से बाइक चोरी, केस दर्ज

जोहड़ों से बाइक चोरी, केस दर्ज

Tue, 21 Nov 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
जोहड़ों से बाइक चोरी, केस दर्ज
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
कालाअंब थाना के अंतर्गत जोहड़ो इलाके में सड़क किनारे पार्क कर रखा बाइक चोरी हो गया है। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फेल गई है। दो पहिया वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जयदीप सिंह निवासी गांव खैरी ने कालाअंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 20 नवंबर को शाम को इसने अपना बाइक (एचपी18ए-5533) को जोहड़ो के समीप सड़क किनारे खड़ा करके रखा था। चाबी इसके पास थी व बाइक का लॉक खुला था। कुछ समय बाद जब यह दुकान से बाइक के पास गया तो इसका बाइक वहां पर नहीं था।
विज्ञापन


हालांकि, युवक ने पहले बाइक को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लिहाजा, उसने पुलिस थाना कालाअंब में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। उसने शक जाहिर किया है कि कोई व्यक्ति उसकी बाइक को चोरी करके ले गया। पुलिस ने जयदीप की शिकायत पर भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed