फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा से चोरी कार शिमला में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पांवटा से चोरी कार शिमला में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
पांवटा से चोरी कार शिमला में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
शिमला और पंजाब से दबोचे दो आरोपी, दो की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के देवीनगर से चोरी हुई कार के मामले में पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। इस गिरोह का एक सदस्य पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। जबकि, दूसरे को शिमला से कार समेत दबोच लिया है।

इस मामले में ही पुलिस पंजाब में दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने 23 जून को पांवटा साहिब के देवीनगर में भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता की कार पर हाथ साफ कर लिया था। देवीनगर में भाजपा नेता ने रोजमर्रा की तरह वेगनार कार को पार्क किया था। लेकिन कार सुबह गायब मिली। कार के डैश बोर्ड पर उन्होंने अपना और पत्नी का आधार, पैन कार्ड व कार के दस्तावेज भी रखे थे। इस मामले में अरविंद गुप्ता ने रविवार को पांवटा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के तुरंत बाद एएसआई लायकराम की टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस ने तीन दिन के भीतर ही चोरी के इस मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन


पांवटा से चोरी हुई वेगनार को जांच दल ने शिमला से बरामद किया है। साथ ही कार खरीदने वाले गुरदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के बलहेड़ी राजपुर से अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य सतनाम सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। कार चोरी की वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने बताया कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया था। पंजाब बलहेडी राजपुर निवासी सतनाम सिंह पुुत्र सुखविंद्र सिंह और शिमला के गुरदीप सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी हरीनगर शिमला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले के दो अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में हुई कुछ अन्य वाहन चोरी की वारदातों के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed