{"_id":"5c4f1083bdec223c464382b6","slug":"61548685443-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ में स्किड होकर 30 फीट खाई में गिरी कार, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्फ में स्किड होकर 30 फीट खाई में गिरी कार, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार सड़क के अलावा सिरमौर के ऊंचे इलाकों में सफर करना खतरनाक हो गया है। सड़क पर पाला और बर्फ जमने के कारण वाहन स्किड हो रहे हैं। रविवार रात को राजगढ़-नौहराधार सड़क पर छिछडिया के समीप एक कार बर्फ पर पाला पड़ने की वजह से स्किड होकर तीस फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाया गया। जहां घायल महिला डेजी प्रवीण को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन चालक राहुल की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। गनीमत यह रही कि कार बान के पेड़ों में फंसकर रुक गई। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि हादसा सड़क पर जमी बर्फ पर फिसलने के कारण हुआ है। दोनों घायल सोलन के डगशाई निवासी हैं। वह नौहराधार से सोलन की ओर जा रहे थे।
उधर, राजगढ़- नौहराधार मार्ग में चुरुवाधार व छिछडिया के मध्य पाला पड़ने से जमी बर्फ पर वाहनों की आवाजाही कठिन हो गई है। रविवार रात को छिछडिया के समीप एक ट्राला और एक कार चुरुवाधार से आगे नहीं जा सके। पाला जमने के कारण यहां मध्य रात्रि से वाहनों की आवाजाही ठप रही। सोमवार को भी दोपहर तक इस सड़क पर वाहन नहीं चल पाए। मात्र छोटे वाहन ही निकल पाए। इन स्थानों पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। एक महीने में यहां आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोनिवि ने यहां मिट्टी डालने के लिए मजदूर लगाए हैं, लेकिन लोगों ने जेसीबी मशीन लगा कर मिट्टी डालने की मांग की है।
इस बारे में सहायक अभियंता डीके कौंडल ने बताया कि मशीन भेजकर मिट्टी डालने का कार्य किया जाएगा।