फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बाइक गिरी, चार मजदूर घायल और दो गंभीर

बाइक गिरी, चार मजदूर घायल और दो गंभीर

Fri, 19 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
बाइक गिरी, चार मजदूर घायल और दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में शुक्रवार सड़क हादसा हुआ। ठेकेदार की एक बाइक लेकर 4 कामगार कमरे की तरफ जा रहे थे। गोंदपुर में करीब आधा किमी की मीटर दूर निहालगढ़ में पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में चारों मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के गांव करकर कटा निवासी 4 युवक पांवटा की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं। शुक्रवार को अपने फरीदाबाद निवासी ठेकेदार सतीश चंद्र की बाइक लेकर 4 कामगार अपने कमरे की तरफ निकले थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर निहालगढ़ के पास मोड़ पर गिर गई जिससे बाइक सवार उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के गांव करकर कटा निवासी सतीश कुमार (24) व जय सिंह (22) गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। जबकि बाइक पर पीछे बैठे अक्षय(21) व सुखदेव (19)को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed