फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुराने मामले गंभीरता से लिए होते तो मेलियों घटना न होती

पुराने मामले गंभीरता से लिए होते तो मेलियों घटना न होती

Thu, 07 Dec 2017 11:24 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुराने मामले गंभीरता से लिए होते तो मेलियों घटना न होती
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला इकाई ने मेलियों में धार्मिक पुस्तकें जलाने के मामले की उचित जांच करने की मांग रखी है। इस साजिश में कुछ स्थानीय शरारती तत्वों के साथ बाहरी लोगों के शामिल होने की भी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने आशंका जताई है।

ऐसे तत्वों को समय रहते गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जरूरत है। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष और यूथ कांग्रेस पांवटा अध्यक्ष सतविंद्र सिंह ने वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन


इस अवसर पर एमआई खान, इंतजार कादरी व मुशर्रफ हाशमी ने कहा कि शांत प्रदेश में इस तरह की हरकतें खतरे की घंटी है। जिला प्रशासन और पुलिस को पिपलीवाला मामला गंभीरता से लेना चाहिए था जिससे इतनी ज्यादा हिमाकत शरारती तत्वों की नहीं बढ़ पाती। मेलियों धार्मिक स्थल में आगजनी का मामला बेहद गंभीर है। एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भी इसकी शिकायत कर दी है। पांवटा के माजरा धार्मिक स्थल पर आगजनी मामले की उचित जांच करवाने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल ने सभी धार्मिक स्थानों पर जाकर ऐसे मामलों से निपटने को जागरूक किया जाएगा। शहर व गांव के धार्मिक स्थल पर सीसीटीवी, चौकीदार रखने की बात समझाने के प्रयास होंगे। जागरूकता बढ़ने से ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों को दबोचा जा सकेगा। हिमाचल में सभी समुदायों के लोग सौहार्दपूर्ण ढंग से रहते हैं।

बेहतर समन्वय व माहौल में एक साथ रहते हैं। पांवटा में ऐसी वारदातों से आपसी भाईचारे को बिगाड़ने के प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे। इस साजिश का शीघ्र खुलासा पुलिस जांच टीम करें। इस मामले के आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।

इस अवसर पर युकां मंडल अध्यक्ष सतविंद्र सिंह बिटू, इंतजार अली कादरी, मुशर्रफ हाशमी, एमआई खान, हुस्नदिन, मेहबूब अली, कमलजीत सिंह, महिंद्र सिंह, तालिब हुसैन, अली हसन, नजाकत रावत, तालिब हुसैन, शराफत अली, मोहम्मद हुसैन व शाकिब मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed