{"_id":"597b7bf24f1c1baa348b482d","slug":"61501264882-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गिरफ्तार किया नशे का मुख्य सप्लायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने गिरफ्तार किया नशे का मुख्य सप्लायर
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे के मुख्य सप्लायर को भारी खेप के साथ दबोच लिया। टीम ने नाहन के साथ लगते कांशीवाला में वीरवार की रात करीब 9:15 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआईयू को एक गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके बाद एसआईयू के प्रभारी राजेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने कांशीवाला स्थित सब्जी मंडी के समीप दबिश दी।
विज्ञापन
इस दौरान दोसड़का की तरफ से नाहन की ओर आ रहे एक स्कूटर को टीम ने रुकने की इशारा किया लेकिन स्कूटर चालक टीम को देखकर हड़बड़ा गया। चालक ने स्कूटर को वापिस मोड़कर इसे चीलिंग प्लांट की तरफ भगा लिया। टीम ने आरोपी का पीछा करने पर चीलिंग प्लांट के समीप धर दबोचा लेकिन इस दौरान स्कूटर पर सवार दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान टीम को स्कूटर की डिक्की में नशे की भारी खेप बरामद हुई। प्लास्टिक की सफेद थैली में छिपाकर ले जाई जा रही नशे की खेप में निटरावेट-10 के 25 पत्ते व स्पास्मो प्राक्सीवोन प्लस के कुल 71 पत्ते बरामद किए। निटरावेट-10 के 25 पत्तों में कुल 705 टेबलेट पाई गई। जबकि, स्पास्मो प्राक्सीवोन प्लस के 71 पत्तों में 1704 कैप्सूल बरामद किए।
बताया जा रहा है कि आरोपी वाल्मीकि बस्ती निवासी अश्वनी कुमार उर्फ टोनी नशे की खेप को नाहन में सप्लाई करने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही टीम ने उसके इरादे धराशायी कर दिए। एसआईयू के प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने टोनी से नशे की खेप संबंधी दस्तावेज या परमिट मांगा लेकिन आरोपी कोई भी कागजात पेश न कर सका। इसके बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, मामले की पुष्टि एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ने बताया कि यह आरोपी नशे का मुख्य सप्लायर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है।
--पुलिस ने गिरफ्तार किया नशे का मुख्य सप्लायर
--कांशीवाला के समीप टीम ने अमल में लाई कार्रवाई
--स्कूटर से नशा सप्लाई करने की फिराक में था आरोपी
जांच में 1705 कैप्सूल और 705 नशे की टेबलेट बरामद