फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   544 botal of wine found in sirmaure

देसी शराब की 544 बोतलें बरामद

Tue, 14 Jun 2016 11:13 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
544 botal of wine found in sirmaure
आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


शिलाई/कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में देसी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार शिलाई पुलिस ने सिधोटी गांव के रहने वाले सुरेश कुमार के ढाबे से अवैध रूप से रखी देसी शराब की 508 बोतलें पकड़ीं। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शिलाई पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


उधर, कालाअंब पुलिस ने भी एक चाय की दुकान से 36 बोतलें देसी शराब की बरामद की। पुलिस को सूचना मिली थी कि नागल सुकैती निवासी बलबीर सिंह अपनी चाय की दुकान में देसी शराब का धंधा भी चला रहा है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर शराब को पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने कालाअंब थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब की 544 बोतलें बरामद की हैं। शराब का अवैध धंधा चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed