{"_id":"5ba7beae867a557fe67e25c3","slug":"51537719982-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ तीन की मौत से आंजी गांव में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साथ तीन की मौत से आंजी गांव में मातम
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले से वापस लौट रहे एक ही गांव के तीन लोगों की दुर्घटना में मौत से पूरे आंजी गांव में मातम का माहौल है। शनिवार रात हुए इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने पूरी रात अस्पताल में जागकर काटी। हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
गौरतलब है कि शनिवार रात करीब नौ बजे पच्छाद के गुंदन के समीप एक टैंपो खाई में लुढ़क गया था। इसमें लगभग 28 लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना में आंजी गांव के याकूब, आजुर अली व रफीक अली की मृत्यु हुई है। एक ही परिवार के चाचा-ताऊ की संतान होने से पूरा परिवार सदमे में है। तीनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे गए। नहर स्वार पंचायत प्रधान कल्पना शर्मा ने बताया कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के चाचा ताऊ के बच्चे होने के कारण इनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ गिरा है। इस दुर्घटना में हनीफ (35), नेक मुहम्मद (24) अजलम (18), मस्तु (25), हजरत मिलान (21), मस्तू (27), सेफ मलूक (32), रमजान (25), नीरू (22), लाल दीन (24), शेफ अली (26), शेरू (18), अकबर (17), माई (20), जहूर (25), फारूक (10), इब्राहिम (30), हसन (12), इस्माइल (14), बीन (18), धूमन (20), यासीन (26), अकबर (16), मस्तू (25) घायल हुए हैं। इनमें से पांच को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। यह सभी आंजी गांव के ही हैं। थाना प्रभारी पच्छाद वीरू अहमद ने इसकी पुष्टि की है।