{"_id":"5ac632ec4f1c1bb4618b59a8","slug":"51522938604-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूरापोस्त के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूरापोस्त के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने फरार आरोपी को धर दबोचा। आरोपी दो दिन से फरार था। वीरवार को रूखड़ी के समीप पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी से 30.480 किलो चूरापोस्त भी बरामद की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि एसआईयू ने दो दिन पहले नाहन तहसील के बनकला में आरोपी के घर दबिश दी थी। इस दौरान आरोपी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी रिशिपाल के घर से चूरापोस्त हाथ लगी। यही नहीं पुलिस ने घर के साथ लगते गेहूं के खेत की भी तलाशी ली तो एक ड्रम से पालीथिन के पैकेट में भरी चूरापोस्त बरामद की। पुलिस ने आरोपी के घर और खेतों से 4 किलो 260 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया था। इसके बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लंबे समय से आरोपी ने इलाके में नशा बेचने का धंधा चला रखा था। कई लोगों को आरोपी नशे की खेप सप्लाई करता था। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ साथ नशे की भारी भरमक खेप बरामद की।
विज्ञापन
एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।