{"_id":"5a54d5014f1c1b1f168b7d3c","slug":"51515508993-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस बंदूक रखने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस बंदूक रखने पर केस दर्ज
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
air gun
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब में सेल्फी लेने के चक्कर में एक व्यक्ति को गोली लगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, जिस बंदूक से गोली चली उसका लाइसेंस ही नहीं बना था। बिना लाइसेंस वाली बंदूक रखने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले पांवटा साहिब में एक सेल्फी लेते वक्त एक बच्चे के हाथ में बंदूक थमा दी गई थी। अचानक गोली चलने की वजह से बिहार का रहने वाला एक शख्स घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह बंदूक मकान के मालिक की थी जिसे सेल्फी लेने के लिए बिहार मूल किरायेदार ने उससे मांगा।
पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि बंदूक बिना लाइसेंस की थी। इस बंदूक को चलाने के लिए बारूद की आवश्यकता पड़ती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया है। एसएचओ अशोक ने बताया कि बंदूक के मालिक पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।