फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आईपीएच कर्मचारी की बाइक उड़ाई, केस दर्ज

आईपीएच कर्मचारी की बाइक उड़ाई, केस दर्ज

Fri, 01 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच कर्मचारी की बाइक उड़ाई, केस दर्ज

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना के अंतर्गत बेहड़ेवाला में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। आईपीएच विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी का बाइक शातिर चुराकर ले गए। पंप हाउस में मोटर चलाने पहुंचे कर्मी के बाहर आने तक चंद मिनट में ही चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पांवटा के ग्राम श्यामपुर गोरखुवाला निवासी रघुवीर सिंह (46) पुत्र श्याम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह आईपीएच में पंप ऑपरेटर है। वह भेहड़ेवाला पंप हाउस में कार्यरत है। वीरवार देर शाम को सड़क किनारे बाइक खड़ी की थी जिसके बाद वह पंप हाउस परिसर में मोटर चलाने पहुंचा। 20 मिनट के बाद वह वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। अपने स्तर पर बाइक तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लिहाजा, उसने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी। उधर, एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाइक चोरी की शिकायत मिली है जिसके बाद इस मामले की पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
--आईपीएच कर्मचारी की बाइक उड़ाई, केस दर्ज
पुलिस टीम ने शिकायत मिलने पर शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed