फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सलानी कटोला के जंगल में व्यक्ति का शव बरामद

सलानी कटोला के जंगल में व्यक्ति का शव बरामद

Tue, 16 Apr 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
सलानी कटोला के जंगल में व्यक्ति का शव बरामद
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद के साथ सटे सलानी कटोला पुल के समीप पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नाहन तहसील के सैनवाला निवासी शबीर (40) पुत्र मोहम्मद जान के रूप में हुई है। कालाअंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सलानी कटोला पुल के समीप जंगल में शव बरामद हुआ। मृतक के परिजन दीन मोहम्मद ने बताया कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मंगलवार सुबह शबीर अपने मवेशी ढूंढने के लिए जंगल की ओर गया था। जब वह वापस नहीं आया तो परिजन ढूंढने के लिए जंगल में गए। परिजनों ने शबीर का शव सलानी कटोला पुल के समीप जंगल में पाया। शबीर मुंह के बल जंगल में मृत मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed