फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रानीताल के बाराहदरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रानीताल के बाराहदरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 11 May 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
रानीताल के बाराहदरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
fire - फोटो : fire
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शहर के ऐतिहासिक रानीताल गार्डन के समीप बाराहदरी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। इस आग में पुरानी किश्ती समेत लकड़ी के पोल व अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही कि आग की लपटों ने रिहायशी क्षेत्र को अपनी चपेट में नहीं लिया।
आग लगने के दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दमकल विभाग के कर्मी यदि समय रहते आग पर काबू नहीं करते तो रिहायशी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था। बहरहाल, दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऐतिहासिक रानीताल गार्डन की बाराहदरी में शुक्रवार को लगी आग से दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, दमकल विभाग ने 10 हजार रुपये के करीब नुकसान आंका है लेकिन विभाग ने लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से रानीताल तालाब में चलने वाली एक पुरानी किश्ती, लकड़ी के पोल व सुरू के पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए। आग भड़कती देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर अधिकारी मेहर सिंह, प्रशामक मुखराम व चंद्रवीर सहित चालक सुरेश कुमार ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान मोहल्ले के रिहायशी मकान में रहने वाले लोगों की सांसें अटकी रहीं।

उधर, दमकल विभाग के अनुसार आग से 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति के अलावा रिहायशी घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed