{"_id":"59f48f764f1c1bd9538b9844","slug":"41509199734-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने बैंक खाते से उड़ाए 27 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने बैंक खाते से उड़ाए 27 हजार
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
ATM Theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के शमशेरपुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से शातिरों ने हजारों की राशि निकाल ली है। व्यक्ति की ओर से राशि निकालते समय शातिरों ने चतुराई से किसी तरह एटीएम बदल लिया। इसके बाद हरियाणा के खिदराबाद जाकर तीन बार नकदी निकाली। मोबाइल पर मैसेज देख कर खाताधारक को सारा माजरा समझ में आया। उसने पुलिस और बैंक अधिकारी को घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद खिदराबाद में एटीएम से सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं।
पांवटा के वार्ड-5 शमशेरपुर निवासी एसएस मितल पुत्र राम सही मितल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे समीप के ही बैंक के एटीएम पहुंचे। एटीएम से 10 हजार की राशि निकाली। इस दौरान वहां पर दो युवक खड़े थे। एक युवक ने चालाकी से मिनी स्टेटमेंट स्लिप निकालने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके कुछ घंटे बाद शिकायतकर्ता मितल को मोबाइल पर राशि निकासी के संदेश आने लगे। पहले 10 हजार की निकासी खुद की गई थी। इसके बाद शातिरों ने हरियाणा के खिदराबाद से पहले 20 हजार और फिर 7 हजार की राशि निकाल ली। उसने तुरंत ठगी की शिकायत बैंक अधिकारी को दी। इसके बाद सीसीटीवी में दोनों ठगों तथा चतुराई से एटीएम बदलने की तस्वीरें साफ दिख रही हैं। इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद को फुटेज सौंप दी गई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत पर आईपीसी की धारा-420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जिससे आरोपियों को दबोचा जा सके।