{"_id":"5af1b6544f1c1b65098b884f","slug":"31525790292-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ कर चुराए गहने और नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़ कर चुराए गहने और नकदी
Updated Tue, 08 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
rupees
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नगर परिषद पांवटा की सूर्या कॉलोनी में चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी, गहने, लैपटॉप और मोबाइल पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लग सके।
जानकारी के अनुसार पांवटा सूर्या कॉलोनी के मकान न. 180/14 निवासी दीपा गुप्ता पत्नी नीरज गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि हर रोज की तरह गत दिवस भी वह सुबह ड्यूटी पर गई थी। देर शाम को करीब 6 बजे जब घर पहुंची तो, घर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला।
अज्ञात चोरों ने घर के मैन गेट का भी ताला तोड़ रखा था। भीतर प्रवेश करने पर देखा तो अलमारी के ताले टूटे मिले। घर में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर में रखे 10 हजार नकदी, एक लैपटॉप, 1 मोबाइल फोन, 1 जोड़ी चांदी की पायल, 1 चांदी का कड़ा, तीन जोड़ियां पैर की चांदी की चुटकी चोर उड़ा ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एसीजीएम कोर्ट-01 के मार्फत मुकदमा करवा दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा-454 व 380 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।