{"_id":"5ad3600d4f1c1b350b8b4ac6","slug":"31523802125-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में फंदे से झूली टटियाना की युवती, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन में फंदे से झूली टटियाना की युवती, मौत
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
शहर के अमरपुर मोहल्ला में किराये के मकान में रह रही शिलाई के टटियाणा गांव की एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस को कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नाहन में किराये के कमरे में अपने भाई के साथ रह रही शिलाई तहसील के टटियाणा गांव की 22 वर्षीय सरिता ने रविवार तड़के ही पंखे से फंदा लगा दिया।
बताया जा रहा है कि सरिता का भाई रोजमर्रा की तरह सुबह ही दौड़ लगाने के लिए मैदान में निकल गया। करीब सात बजे जब सरिता का भाई कमरे में वापस आया तो उसकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। भाई ने खिड़की से देखा कि उसकी बहन पंखे से बंधे फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद भाई दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर दाखिल हुआ। रस्सी काटकर बहन को फंदे से उतारा गया और 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना देने के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवती नाहन में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक सरिता के भाई ने कहा कि उसे पता नहीं कि उसकी बहन ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। रात को खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। सुबह बहन के जागने से पहले ही वह मैदान के लिए रवाना हो गया था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गुन्नूघाट पुलिस चौकी में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।