{"_id":"5b7c410542c79246675308b2","slug":"21534869765-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में घुसकर पीट दिया लाइनमैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दफ्तर में घुसकर पीट दिया लाइनमैन
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल की ग्राम पंचायत जामनीवाला में दो लोगों ने बिजली का मीटर लगाने में देरी होने पर नाइट ड्यूटी में तैनात बिजली बोर्ड के लाइनमैन को पीट डाला। देर रात बिजली मीटर लगाने को लेकर उनमें बहस हुई थी, जिसके बाद नशे में धुत दो लोगों ने लाइनमैन के साथ मारपीट की। पांवटा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम जामनीवाला में बिजली बोर्ड के लाइनमैन इंतियाज हाशमी से दो लोगों ने मारपीट की। लाइनमैन जामनीवाला स्थित कार्यालय में नाइट ड्यूटी में तैनात था। इस दौरान दो लोग वहां आए और मीटर लगाने को लेकर बहस शुरू कर दी। बहस करने के बाद ग्राम टोका निवासी तरसेम लाल (45) पुत्र गुलजारी लाल तथा रूपेंद्र (20) ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों तरसेम लाल और रूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि बिजली बोर्ड कर्मचारी इंतियाज हाशमी ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें आरोपियों तरसेम लाल और रूपेंद्र पर नशे में धुत होकर गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। आईपीसी की धारा 353 और 332 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल करवा लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।