फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोबाइल शॉप चोरी मामले में एक गिरफ्तार

मोबाइल शॉप चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Thu, 14 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप चोरी मामले में एक गिरफ्तार
जेल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। मई में भूपपुर की मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। दुकान की शटर का ताला तोड़ कर नगदी, दर्जनों मोबाइल समेत सामानपर हाथ साफ किया था। आरोपी की निशानदेही पर आधा दर्जन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। अब पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है।

गौरतलब है कि मई में भूपपुर के जसप्रीत सिंह की मोबाइल की दुकान से चोरों ने दर्जनों महंगे एनरॉयड फोन, नगदी, पैन ड्राइव, मैमोरी कार्ड और मोबाइल कवर चोरी किए थे। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा-457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पीड़ित व्यापारी और मोबाइल कंपनी ने भी अपने स्तर पर जांच में सहयोग किया। चोरी हुए एंड्रॉयड मोबाइल सेट जैसे ही ऑन हुए पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर लिया।
विज्ञापन


व्यापारी जसप्रीत सिंह और गुरबक्श सिंह ने बताया कि महंगे मोबाइल मामूली दामों में बेच दिए गए थे। इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच टीम को दे दी गई। इसमें चोरी के मोबाइल बिक्री करने और खरीदने वालों तक पहुंचा जा सका। पुलिस ने एक आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 6 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मोबाइल चोरी मामले में एक आरोपी फिरोज को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के छह मोबाइल बरामद हुए हैं। एक अन्य आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed