फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पिकअप खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल

पिकअप खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल

Wed, 26 Jun 2019 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिकअप खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले बठोह मार्ग पर भोली के पास एक पिकअप जीप के खाई में गिर जाने से जीप सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सिर में चोटें आई हैं जिन्हें शिमला व पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे एक जीप (एचपी33ए-9030) बुगाड़ से मलोखर के लिए जा रही थी। जैस ही जीप भोली के पास पहुंची तो अचानक ही चालक जीप से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे जीप सड़क किनारे खाई में लुढ़क गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग वहां पर एकत्रित हो गए जिन्होंने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जीप को विक्की (25) पुत्र लेखराम गांव क्यारण डाकघर सोलधा, बिलासपुर चला रहा था। जबकि उसके साथ अन्य दो युवा और भी सवार थे। घायलों को तुरंत निजी वाहनों व एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी मार्कंडेय ले जाया गया लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले ही देवेंद्र कुमार (19) पुत्र दिनेश गांव बछयाणा डाकघर बुगाड़, तहसील अर्की जिला सोलन की मौत हो गई। जबकि चालक विक्की व अन्य साथी जगदीश कुमार (25) पुत्र श्यामलाल गांव चौबी, डाकघर सोलधा बिलासपुर को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों के सिर में चोटें आई हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एक को पीजीआई तो एक को शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई मेें जुट गई है।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed