फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पंद्रह वर्षीय बालक ने फंदा लगाकर दे दी जान

पंद्रह वर्षीय बालक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 17 Apr 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह वर्षीय बालक ने फंदा लगाकर दे दी जान
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा थाना के अंतर्गत बद्रीपुर में मंगलवार को 15 वर्षीय प्रवासी बालक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मकान मालिक ने बालक राहुल को फंदे में लटका देखा। उस वक्त मृतक बालक की मां व भाई मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए थे। पांवटा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बिहार भागलपुर निवासी रामू सिंह का परिवार पांवटा के बद्रीपुर में किराये के कमरे में रहता था। रामू सिंह की चार माह पहले मौत हो गई। उसके बाद उसकी पत्नी आसपास के घरों में सफाई कार्य व भाई दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। मंगलवार को भी मां व उसका भाई कार्य पर निकले थे। घर में केवल राहुल (15) रह गया था। घर से बाहर निकलते वक्त मकान मालिक ने सुबह राहुल को पंखे से लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को कर दी गई। युवक को उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, 15 वर्षीय राहुल की आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। मौके पर किसी तरह का सूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed