{"_id":"5bae638c867a55787b0281b3","slug":"201538155404-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर निकला तमंचे समेत दबोचा गया शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर निकला तमंचे समेत दबोचा गया शातिर
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के सूरजपुर में तमंचा दिखाकर मोबाइल छीनने वाला आरोपी छोटा-मोटा स्नैचर नहीं बल्कि हत्या जैसे गंभीर मामले का अपराधी निकला। हत्या के आरोप में वह सजायाफ्ता है। इन दिनों पैरोल पर चल रहा है लेकिन, इस हत्यारे को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ा जा सका।
पांवटा की सीमा पड़ोसी राज्यों से लगती है। इससे क्षेत्र में अन्य राज्यों के अपराधियों के लिए सुरक्षित शरण स्थली बनता जा रहा है। क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। विगत दिनों शहर के बीच बाजार में 40 लाख की मोबाइल स्टोर से बड़ी चोरी की वारदात समेत स्नैचिंग और सेंधमारी की वारदातें भी हो चुकी हैं। इनमें अंतरराज्यीय गिरोह के अपराधिओं की संलिप्तता सामने आती रही है। पांवटा साहिब पुलिस को ऐसे अपराधी पकड़ना चुनौती रहा है। हरियाणा के छछरौली से हत्या के सजायाफ्ता मुजरिम का पावटा साहिब में पकड़ा जाना एक गंभीर मामला है। दरअसल, सूरजपुर क्षेत्र में लोगों के हत्थे हत्यारा चढ़ा है जो एक युवक से तमंचे की नोक पर मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था। लेकिन, युवक और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए इस हत्या के आरोपी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी लाभ सिंह हरियाणा के छछरौली में हत्या के मामले में सजा काट रहा मुजरिम निकला। हालांकि, इसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने इसकी पुष्टि की है।
ये था मामला
औद्योगिक इकाई में कार्यरत कामगार आयुष तिवारी पुत्र राजू तिवारी निवासी गांव गधोरा डाकघर कहेरा तहसील रामनगर जिला बाराबांकी उत्तर प्रदेश वीरवार देर रात सब्जी लेने गया था। सड़क पर चलते हुए अचानक बाइक उसके समीप आकर रुकी। उस पर दो युवक सवार थे। बाइक चलाने वाले ने कनपट्टी पर तमंचा रख कर उसका मोबाइल छीन लिया। लेकिन, आयुष ने उनका पीछा किया और बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ कर गिरा दिया। दोनों की आपस में हाथापाई हुई। मौके पर नितिन प्रकाश पुत्र जितेंद्र प्रकाश गांव सूरजपुर पुरुवाला आया। दोनों ने मिलकर उसे दबोच लिया लेकिन, बाइक चलाने वाला दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम लाभ सिंह पुत्र महेंद्र सिंह गांव शेरपुर पोओ छछरौली तहसील छछरौली हरियाणा बताया है।