फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चीड़ की लकड़ी के साथ तीन लोग गिरफ्तार

चीड़ की लकड़ी के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
चीड़ की लकड़ी के साथ तीन लोग गिरफ्तार
demo pic
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर सोमवार सुबह छछेती-मालगी मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहन में लकड़ी भर कर ले जाई जा रही थी। इस दौरान चीड़ की लकड़ी के दस्तावेज मांगे गए लेकिन गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। लिहाजा, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को राजबन पुलिस चौकी प्रभारी विद्या सागर नेगी, एचएचसी टीका राम, आरक्षी खजान सिंह, गृह रक्षक प्रताप सिंह और सुमेश की टीम ने छछेती से मालगी मार्ग पर नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहनों की जांच के दौरान चीड़ की लकड़ी से भरी पिकअप एचपी-71 1691 पहुंची, जिसमें बीस नग चीड़ की लकड़ी के मिले। जीप में सवार लोग पुलिस टीम को लकड़ी के कोई कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद नैली जमटा निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र बाबूराम, मलगांव पंजाहल निवासी राजेश कुमार(27) पुत्र मोहन सिंह और तेजवीर सिंह (25) पुत्र मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन विभाग टीम को भी सूचित कर दिया गया है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि राजबन पुलिस ने आईपीसी की धारा-379 और 34 तथा वन अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जीप और चीड़ की लकड़ी के बीस नग कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed