{"_id":"5b17eefb4f1c1bae6e8b6975","slug":"201528295163-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाबे से अवैध शराब व बीयर की 15 बोतलें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाबे से अवैध शराब व बीयर की 15 बोतलें बरामद
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढाबे से अवैध शराब और बीयर की 15 बोतलें बरामद
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने एक ढाबे में देसी शराब व बीयर की 15 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार गश्त पर तैनात कालाअंब पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ढाबे में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने त्रिलोकपुर सड़क पर जोहड़ों के समीप चल रहे एक ढाबे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने देसी शराब की 12 और बीयर की 3 बोतलें बरामद कीं। ढाबा चलाने वाला आरोपी शिव शराब संबंधी कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट पेश नहीं कर पाया। इस पर कालाअंब पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ कालाअंब संजय कुमार ने की है।
-----------