फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मुन्नाभाई ने काट दिया मासूम का अंगूठा

मुन्नाभाई ने काट दिया मासूम का अंगूठा

Mon, 19 Feb 2018 07:49 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
मुन्नाभाई ने काट दिया मासूम का अंगूठा

विज्ञापन
मुन्नाभाई ने काट दिया मासूम का अंगूठा
दरवाजे में आने से जख्मी हुआ था अंगूठा
संक्रमण के डर से संगड़ाह में किया दाखिल
योगेंद कपिला
संगड़ाह (सिरमौर)।
बिना डिग्री के लोगों का इलाज कर रहे मुन्नाभाई टाइप के झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करवाना महंगा साबित हो सकता है। संगड़ाह क्षेत्र में ऐसा ही मामला आया है। सात साल की एक मासूम बच्ची का हाथ दरवाजे में फंसने से अंगूठा जख्मी हो गया। परिजन उसे दवाखाना खोलकर बैठे एक कथित चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने भी इलाज करते हुए मासूम का अंगूठा ही काट दिया। अब उसे संगड़ाह अस्पताल में दाखिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार सेंज पंचायत के रामपुर गांव की एक छोटी बच्ची श्वेता का हाथ दरवाजे में आ गया। इससे उसका अंगूठा बुरी तरह से जख्मी हो गया। घर में बच्चे के मां-बाप नहीं थे। लिहाजा, बच्ची के दादा-दादी उसे एक दवाखाने में ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसका अंगूठा ही काट दिया।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद मासूम बच्ची को संगड़ाह अस्पताल के चिकित्सकों को भी दिखाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों का कहना है कि अंगूठा काटने के बाद टांके भी अनस्ट्रालाइज तरीके से लगाए गए हैं। इससे संक्रमण का खतरा रहता है। लिहाजा, बच्ची को अस्पताल में दाखिल किया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने अंगूठा काटने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि श्वेता को दाखिल किया गया है। लड़की को अनस्ट्रालाइज तरीके से टांके लगाए हैं। इससे संक्रमण भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के चिकित्सकों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। इस प्रकार की दुकानें खोलकर बैठने वालों के पास प्रमाण पत्र तक नहीं होते। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। इसकी जांच की जाएगी।
----------------भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed