{"_id":"5b042b534f1c1be9408b7177","slug":"191526999891-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनौर में गौशाला जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनौर में गौशाला जलकर राख
Updated Tue, 22 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के बनौर गांव में मंगलवार दोपहर आग की घटना में एक गौशाला जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गौशाला में रखी देवदार की लकड़ी समेत तमाम सामान जलकर राख हो गया। गौशाला में खूंटे से बंधी दो गाय व एक बकरे को ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया।
आग लगने से हीरा सिंह पुत्र बुधराम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बनौर पंचायत के पूर्व प्रधान चत्तर चौहान, पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह, मामराज, नेत्र चौहान, मदन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पूर्व प्रधान चत्तर चौहान एवं पंचायत सचिव देवेंद्र ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
-------------