{"_id":"598deaa14f1c1ba63b8b45e6","slug":"191502472865-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शॉप से उड़ाए हजारों रुपये के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलरी शॉप से उड़ाए हजारों रुपये के गहने
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। आभूषण विक्रे ता जरा सावधान हो जाएं। आभूषणों की खरीदारी करने वाला ग्राहक आपको लाखों रुपये का चूना लगा सकता है। लिहाजा, चौकसी बरतें। सिरमौर जिले के नाहन शहर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक ज्वेलरी शॉप में दो महिला और एक पुरुष ने खरीदारी के बहाने आभूषण विक्रेता को हजारों रुपये का चूना लगा लिया। महज 1200 रुपये के गहने खरीदने वाले इन ग्राहकों ने सोने के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि, इस शातिर गिरोह की संदिग्ध हरकतें ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अभी तक शातिर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नाहन दिल्ली गेट के समीप स्थित बबली अग्रवाल ज्वेलर की दुकान में दो महिला और एक पुरुष खरीदारी को आए। ग्राहक बनकर इन शातिरों ने कई गहने देखे। करीब 1200 रुपये के गहनों की खरीदारी भी की। इनके जाने के बाद जब दुकान मालिक ने पाया कि उनकी दुकान से कुछ गहने गायब थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि इन शातिरों ने गहनों को पहले मुंह में डाला और फिर कपड़ों में छुपा लिया। दुकानदार मनोज कुमार ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। मनोज कुमार ने बताया कि शातिर उनकी दुकान से दो मंगलसूत्र, दो अंगुठी और दो टॉप्स लेकर चंपत हुए हैं। इनकी कीमत 70 हजार के लगभग है।
विज्ञापन
उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें इनकी संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
--ज्वेलरी शॉप से उड़ाए हजारों रुपये के गहने
नाहन में सक्रिय हुआ चोर गिरोह, सीसीटीवी में कैद हुई हरकतें
1200 रुपये की खरीदारी और चुराए हजारों रुपये के आभूषण