{"_id":"5b33a2434f1c1bfd6e8ba150","slug":"181530110531-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की चंडीगढ़ से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की चंडीगढ़ से बरामद
Updated Wed, 27 Jun 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाबालिग लड़की चंडीगढ़ से बरामद
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह इलाके से अचानक गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने खोज निकाला है। बीते दिनों लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में संगड़ाह पुलिस थाना में अपहरण का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लापता को चंडीगढ़ से ढूंढने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को चंडीगढ़ सेक्टर 43 से बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। संगड़ाह पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 363 के तहत केस दर्ज किया था। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
----------