फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ठाकुरद्वारा में पकड़ी शराब की खेप, चालक गिरफ्तार

ठाकुरद्वारा में पकड़ी शराब की खेप, चालक गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2018 11:02 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में पकड़ी शराब की खेप, चालक गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन/ सराहां (सिरमौर)।
नशे का कारोबार करने वालों पर सिरमौर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ताजा घटनाक्रम में सराहां पुलिस ने हरियाणा से हिमाचल को लाई गई शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 17 पेटी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शराब की तस्करी के लिए प्रयोग की गई गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी गई है।

सराहां पुलिस ने गश्त के दौरान घिनीघाड़ क्षेत्र के ठाकुरद्वारा गांव में हरियाणा की तरफ से आ रही पिकअप (एचआर 58- 4158) को अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस बुधवार को घिनी घाड़ क्षेत्र के ठाकुरद्वारा के पास गश्त कर रही थी। उसी समय हरियाणा की तरफ से पिकअप आई। पुलिस ने जब पिकअप को रोका तो पिअकप के भीतर 17 शराब की पेटियां बरामद र्हुइं। इसमें 13 देसी शराब संतरा मार्का की, जबकि 2 पेटी अंग्रेजी शराब पाई गई। दो पेटी बीयर भी गाड़ी में रखी गई थी। पुलिस के अनुसार तमाम शराब हरियाणा ब्रांड की थी। इसे हिमाचल प्रदेश में नहीं बेचा जा सकता।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन चालक तिलक राज निवासी बल्यूडी (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया है। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 बोतल शराब पकड़ी
एक अन्य मामले में पुलिस ने राजगढ़ में एक करियाना की दुकान से देसी शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस के अनुसार दुकानदार लोगों को बिना किसी परमिट के शराब बेच रहा है। इसकी कई बार शिकायतें मिली थी। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उधर, कालाअंब-सुकैती सड़क मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस ने हरियाणों के सढोरा निवासी कुलदीप सिंह ने देसी शराब की 18 बोतलें भी बरामद की है। पुलिस ने तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि नशे के सौदागरों को बक्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed