फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खेतों में लगाई कड़ाकी में फंसा तेंदुआ

खेतों में लगाई कड़ाकी में फंसा तेंदुआ

Tue, 05 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खेतों में लगाई कड़ाकी में फंसा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से लगभग दस किलोमीटर दूरी पर स्थित हरियाणा सीमा के फिरोजपुर में खेतों में लगाई गई कड़ाकी में तेंदुआ फंस गया। सुबह लोगों ने वहां पर तेंदुए को फंसा हुआ देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई।

देखते ही देखते वहां पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। तेंदुए को काबू करने के बाद पिंजौर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में खेतों में लगाई गई कड़ाकी में एक तेंदुआ फंस गया। हालांकि कड़ाकी किसने लगाई थी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुबह लोगों ने तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनीं तो वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह के समय कुछ ग्रामीण घास लेने जंगल की ओर जा रहे थे। उन्होंने सबसे पहले तेंदुए को कड़ाकी के फंसा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया लेकिन यह गांव हरियाणा की राज्य के दायरे में था। लिहाजा, हिमाचल वन विभाग की टीम ने हरियाणा वन विभाग और वन्य प्राणी विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा वन विभाग की पिंजौर से आई वन्यप्राणी टीम व वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू करके पिंजरे में डाल कर फिलहाल पिंजौर भिजवा दिया है।
हिमाचल वन विभाग के अधिकारी भी टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। साथ ही हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हिमाचल प्रदेश वन विभाग के कोटला खंड के खंड अधिकारी सुरेशपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला हरियाणा क्षेत्र का था तो हरियाणा वन विभाग व वन्यप्राणी विभाग को सूचित किया गया। तत्पश्चात उन्होंने तेंदुए को काबू करके पिंजौर भिजवा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed