फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक और गिरफ्तार

नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक और गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2017 11:33 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक और गिरफ्तार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार शाम पुलिस की टीम ने दो युवाओं को नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। ताजा घटनाक्रम में पुलिस टीम ने नशीली दवा समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पांवटा पुलिस ने बांगरन चौक के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नशीली दवाइयां बरामद की गईं जिसके बाद पुलिस टीम ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी पांवटा को गुप्त सूचना मिली थी कि बांगरण चौकी की तरफ से कोई नशीली दवाइयां लेकर आ रहा है। इसके बाद श्री परशुराम-बांगरन चौक पर नाका लगाया गया। एक युवक परमिंद्र सिंह(38) उर्फ पिंटू पुत्र सुंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर-10 देवीनगर की तलाशी ली गई। इस दौरान दो अलग किस्म के 190 कैप्सूल तथा 92 नशीली दवा की गोलियां बरामद हुईं। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर के निर्देश पर पांवटा पुलिस टीम ने अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया है जिसमें सुरक्षा शाखा टीम के मुख्य आरक्षी संजीव कुमार, विनय कुमार व उमेश चौहान ऐसे संदिग्ध अवैध कारोबारियों पर नजर रख रहे हैं। पुख्ता सूचना जुटाने पर पुलिस टीम अवैध नशे के कारोबारियों को दबोच रही है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि देवीनगर निवासी परमिंद्र सिंह उर्फ पिंटू को अवैध नशीली दवा समेत पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक गिरफ्तार
बांगरण चौक पर पांवटा पुलिस की टीम ने दबोचा
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed