फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान, लाखों का नुकसान

आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान, लाखों का नुकसान

Mon, 13 May 2019 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
आग की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान, लाखों का नुकसान
रिहायशी मकान और गोशाला में जली, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

भंगानी में तूफान के कारण बिजली तार में स्पार्किंग से भड़की आग
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के अंतर्गत भंगानी पटवार सर्कल में आग लगने से एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से मकान के दोनों कमरे, रसोई, गोशाला पूरी तरह से जल गई है। यही नहीं कमरों और रसोई में रखे कपड़े, बेड, राशन, जेवर, फर्नीचर समेत अन्य सामान भी बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व, पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और नुकसान का जायजा लिया।
जानकारी अनुसार भंगानी गांव में रविवार शाम छह बजे अचानक तेज तूफान आया। इस तूफान के कारण रामकुमार पुत्र राजाराम के घर व गोशाला के पास बिजली की तार आपस में टकराने लगीं। इससे आग की चिंगारियों निकल रही थीं। चिंगारियां मकान और गोशाला के पास पड़ी सूखी घास पर पड़ीं। इससे आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण अशोक कुमार आदि ने बताया कि परिजनों के चिल्लाने के बाद गोशाला में बंधे मवेशियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। तब तक मकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि जिस घर में आग लगी उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। परिजनों का सबकुछ जलकर राख हो गया है। तन पर पहने वस्त्र ही शेष बच पाए। पीड़ितों ने रात को पड़ोसियों के घर में शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजस्व विभाग के पटवारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि बिजली के तार आपस में टकराने से मकान आग की भेंट चढ़ा। उन्होंने बताया कि रामकुमार पुत्र राजाराम को भारी नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed