फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुम्हारहट्टी पर डूंगाघाट के पास सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिससे ट्रक चालक को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एचआर 61ए- 7635 जिला शिमला के रोहड़ू से सेब लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहा था। रविवार रात करीब 9 बजे सराहां से करीब छह किलोमीटर दूर डूंगाघाट के समीप तीखे मोड़ पर खाई में लुढ़क गया। ट्रक को उसका मालिक विदेश सिंह चला रहा था।

ट्रक गिरने से उसमें लदे सेब यहां-वहां बिखर गए जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में घायल ट्रक चालक को सिविल अस्पताल सराहां में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन रेफर किया गया। ट्रक मालिक विदेश सिंह ने अपने बयान में बताया कि पंजाब-हरियाणा बंद होने के कारण वह वाया नाहन से आजादपुर मंडी सेब लेकर जा रहा था। एएसआई सोहन लाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

--सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed