{"_id":"5ad75a374f1c1b05418b534a","slug":"161524062775-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोटीवाला में आग से 40 बीघा भूमि पर गेहूं फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरोटीवाला में आग से 40 बीघा भूमि पर गेहूं फसल राख
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, विरोध में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा क्षेत्र के बरोटीवाला गांव में आग लगने से 40 बीघा भूमि पर गेहूं फसल राख हो गई है। आग से गांव के आधा दर्जन किसानों को लाखों की क्षति हुई है। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों ने काफी कठिनाई से आग पर काबू पाया। एसडीएम पांवटा ने सूचना मिलते ही पटवारी को क्षति रिपोर्ट के लिए प्रभावित क्षेत्र में भेज दिया है।
बुधवार दोपहर बाद रामपुरघाट के ग्राम बरोटीवाला में गेहूं के खेतों में अचानक आग भड़की। इसकी सूचना फायर स्टेशन पातलियों सूरजपुर को दे दी गई लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही पलों में दूर-दूर तक गेहूं की फसल को तबाह कर गई।
स्थानीय किसानों जीत सिंह, प्यारे लाल, दीपचंद शर्मा व जय प्रकाश के खेतों में तैयार खड़ी करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेतों के साथ लगते बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे अचानक चिंगारी निकलने से आग भड़क गई। जो कुछ ही पलों में आसपास के खेतों में तीव्र गति से फैल गई। कुछ ही पलों में लाखों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं, पांवटा अग्निशमन केंद्र कार्यकारी फायर ऑफिसर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी थी। आग पर काबू पा लिया है।