फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7 आरोपियों पर अपहरण, मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज

7 आरोपियों पर अपहरण, मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज

Fri, 16 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
7 आरोपियों पर अपहरण, मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज
court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हाईकोर्ट के आदेशों पर पांवटा में एक पत्रकार के अपहरण, मारपीट व अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में शामिल 7 में से 1 महिला आरोपी भी शामिल है। पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज होने पर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पत्रकार नागेंद्र तरूण ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि 26 जून 2017 की शाम करीब साढ़े 7 बजे की वारदात है। स्कूटी पर अपने घर सूर्या कालोनी जा रहा था। इस बीच एक गाड़ी ने ठीक पीछे से टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गाड़ी से एक व्यक्ति उतरा व सीधे आकर सिर पर बंदूक तान दी। फिर दो अन्य व्यक्ति गाड़ी से उतरे। जबरन गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद एक कमरे में लेकर पहुंचे। कमरे में पहले से ही एक महिला समेत कुछ लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

पीड़ित के आरोप है कि घंटों तक बंदी बनाए रखा। नग्न करके, डंडो से मारपीट करते रहे। एक महिला मारपीट की पूरी विडियो बनाती रही। तलवार लेकर टांग काटने को डराते रहे। एक आरोपी ने अश्लील हरकतें की और विडियो बना ली। मारपीट के बाद धमकाया कि पुलिस थाने में शिकायत की तो महिला की तरफ से दुराचार का उल्टा मामला दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। एएसपी ने बताया कि एक महिला समेत 7 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नागेंद्र तरुण की शिकायत पर पुलिस ने इंद्रजीत सिंह मिक्का, दीपक दुबे, सुनील पुंडीर, परमिन्द्र सिंह ढिल्लो, दर्शन सिंह खालसा, गोगी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed