{"_id":"5a7476114f1c1ba1268b7f0a","slug":"161517581841-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब के बर्मापापड़ी क्षेत्र में एक तीन वर्षीय मासूम की अचानक नदी में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार जंगल में घास लेने के लिए गए माता-पिता अपने 3 साल के मासूम कार्तिंक को भी साथ ले गए थे।
बताया जा रहा है कि पहले मासूम नदी के किनारे खेल रहा था लेकिन खेलते खेलते वह अचानक नदी के समीप जा पहुंचा, जहां पानी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, हादसे के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस में मासूम को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान मासूम को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केके पराशर ने की है। उन्होंने कहा कि बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया है।
-----------