फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   150 अवैध टयूबवेल के बिजली कनेक्शन काटे

150 अवैध टयूबवेल के बिजली कनेक्शन काटे

Mon, 01 Jul 2019 07:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
150 अवैध टयूबवेल के बिजली कनेक्शन काटे
बिजली चोरी करते पकड़े 4 मामले, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

बिजली बोर्ड की छापेमारी से पांवटा में हड़कंप, 150 ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटे
जामनीवाला, टोका, कुंडियां और गुलाबगड़ में बिजली बोर्ड ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता की टीम ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध बिजली कनेक्शन लगाकर बिजली चोरी करते हुए चार मामले पकड़े। डेढ़ लाख जुर्माना ठोका गया है। इनमें तीन घरेलू व एक व्यावसायिक कनेक्शन शामिल है। वहीं, बिजली बोर्ड की अनुमति के बिना चल रहे 150 ट्यूबवेल के कनेक्शन भी विभाग ने काट दिए हैं।

सोमवार को बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता दर्शन सिंह के नेतृत्व में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता मुकेश सिंह, कनिष्ठ अभियंता अच्छरू राम व कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान जामनीवाला, गुलाबगड़, टोका, नागला व कुंडियों में बिजली चोरी करने के 4 मामले पकड़े गए। इनमें से एक पोल्ट्री फार्म और 3 घरेलू उपभोक्ता शामिल रहे। इनको करीब 1.50 लाख जुर्माना किया गया। बिजली बोर्ड अधिकारियों को रात के समय बिजली चोरी कर ट्यूबवेल से सिंचाई करने की सूचना मिल रही थी। सोमवार को आधा दर्जन गांवों में करीब 150 ऐसे संदिग्ध ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए गए। इनमें कोई भी कनेक्शन सिंचाई के लिए नहीं लिया गया था। जबकि, खेतों में रात को चोरीछिपे बिजली लाइन के खंभों से बिजली जोड़कर सिंचाई की जाती थी।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दर्शन सिंह ठाकुर ने कहा कि बिजली चोरी पर डेढ़ लाख जुर्माना किया गया है। अवैध ट्यूबवेलों की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed